You are currently viewing प्रियंका चोपड़ा मां बनी, सरोगेसी से किया बच्चे का स्वागत

प्रियंका चोपड़ा मां बनी, सरोगेसी से किया बच्चे का स्वागत

पूरी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए मां बनने की खबर देकर सबको चौंका दिया। प्रियंका सरोगेसी से बनी पहली मां नहीं है, इससे पहले भी बॉलीवुड के कईस्टार सरोसेगी की मदद से पेरेंटहुड का सुख ले चुके हैं।

शिल्पा शेट्टी,प्रीति जिंटा, करण जौहर, गौरी खान, तुषार कपूर, एकता कपूर जैसे सितारे सरोगेसी की मदद से अपने घरों को गुलजार कर चुके हैं।

सरोगेसी को आम भाषा में किराए की कोख कहा जाता है, यानी अपना बच्चा पैदा करने के लिए जब कोई माता पिता किसी दूसरी महिला की कोख को किराए पर लेते हैं। किसी महिला के गर्भाशय में दूसरे कपल के बच्चे के पलने और पैदा होने की पूरी प्रक्रिया को सरोगेसी कहा गया है। इसके लिए सिंगल पेरेंट भी सरोगेसी का सहारा ले सकते हैं और कपल भी। तकनीकी तौर पर बात करें तो होने वाले पिता के स्पर्म और माता के एग्स का मेल या डोनर के स्पर्म और एग्स का मेल टेस्ट ट्यूब के जरिए कराने के बाद इसे सरोगेट मदर (दूसरी किसी महिला) के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। उस गर्भाशय में बच्चा विकसित होता है और डिलीवरी के बाद बच्चे को असली माता पिता को दे दिया जाता है।

प्रियंका और निक ने पोस्ट किया, “हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का वेलकम किया है। हम सम्मानपूर्वक इस खास वक्त के दौरान अपनी प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

अगर कोई दंपति बच्चे को जन्म नहीं देना चाह रहा, या मां अपने गर्भाशय से बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती तो वो सरोगेसी की मदद लेते हैं और इसके लिए हर देश में अलग अलग कानून भी बनाए गए हैं। 

सरोगेट मदर को इस पूरी प्रक्रिया यानी नौ माह तक बच्चे को अपने पेट में रखने और डिलीवरी के लिए मेहनताना मिलता है और बाकायदा इसके लिए एग्रीमेंट साइन होते हैं जिसमें नियम और शर्तें तय होती हैं।