You are currently viewing मशहूर गायक सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री

मशहूर गायक सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री

आज पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ है। बॉलीवुड के मशहूर गायक  सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा। ​सोनू निगम भारतीय सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिक डायरेक्टर और सेलिब्रिटी जज भी हैं। 30 जुलाई 1973 को पैदा हुए सोनू निगम 48 साल के हैं। 

सोनू निगम ने हिंदी के अलावा कन्नड़ भाषा, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मराठी, नेपाली, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी समेत कई भारतीय भाषाओं में गाना गाया है। सोनू निगम ने कई गैर फिल्मी एल्बम भी जारी किए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। सोनू निगम ने 5000 से अधिक गाने गाए हैं उन्हें ‘मॉडर्न रफी’ और “द लॉर्ड ऑफ कॉर्ड्स” के साथ “मेलोडी मास्टर” नाम से भी जाना जाता है।

सोनू निगम को साल 2003 में आई फिल्म कल हो ना हो गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। साल 2012 में गाए अग्निपथ का गाना “अभी मुझ में कहीं” काफी बड़ा हिट साबित हुआ था। सोनू निगम को आइफा और फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

सोनू निगम फिलहाल दुबई में अपने परिवार के साथ हैं। हाल ही में सोनू निगम परिवार समेत कोविड पॉजिटिव हो गए थे।