पहली नीलामी में, एमएस धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे और इसने कोई भौंहें नहीं उठाईं। 2007 के टी 20 विश्व कप में भारत की जीत और एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में धोनी की क्षमताओं के बाद, वह नीलामी में सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ी थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी सेवाएं 9.5 करोड़ रुपये में हासिल की थी। तब से, वह चेन्नई स्थित संगठन के साथ है और उन्हें तीन आईपीएल खिताब दिला चुका है।
अगले वर्ष, 2009 मे इंग्लैंड के दो खिलाड़ी – केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ सबसे महँगे खिलाड़ी बने। वो दोनों ही 9 करोड़ 80 लाख रुपये मे बिके ।
आई पी एल 2010 मे शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड सबसे महंगे खिलाड़ी बने । यह दोनों ही खिलाड़ी 4 करोड़ 80 लाख मे बिके ।
2011 के आईपीएल संस्करण के लिए, कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। 14.9 करोड़ रुपये की राशि मे गौतम गंभीर को खरीद गया । यह आईपीएल इतिहास मे किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई गई थी ।
आईपीएल 2012 मे रवींद्र जडेजा 12 करोड़ 80 लाख पा के सबसे महँगे खिलाड़ी बने
आईपीएल 2013 मे ग्लेन मैक्सवेल 6 करोड़ 30 लाख प के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ।
आईपीएल 2014 और 2015 की दोनों ही नीलामियों मे युवराज सिंह सबसे महँगे खिलाड़ी बने । उन्हे 2014 मे 14 करोड़ व 2015 मे 16 करोड़ रुपयों मे खरीदा गया ।
आईपीएल 2016 मे शेन वॉटसन को 9 करोड़ 50 लाख मे खरीदा गया
आईपीएल 2017 व 2018 मे बेन स्टोक्स को क्रमश: 14 करोड़ 50 लाख व 12 करोड़ 50 लाख मे खरीदा गया
आईपीएल 2019 मे जयदेव उनदकत व वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़ 40 लाख प के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
आईपीएल 2020 मे पैट कमीन्स 15 करोड़ 50 लाख मे खरीदे गए
आईपीएल 2021 मे क्रिस मॉरिस 16 करोड़ 25 लाख रुपए मे बिक कर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए
आईपीएल 2022 की नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है।
आई पी एल के अब तक के सबसे महँगे खिलाड़ी- सीजन के अनुसार
साल | खिलाड़ी व टीम | मूल्य (रुपये मे ) |
2008 | एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स ) | 9.5 करोड़ |
2009 | केविन पीटरसन (आरसीबी), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (चेन्नई सुपर किंग्स ) | 9.8 करोड़ |
2010 | शेन बॉन्ड (के के आर ), कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) | 4.8 करोड़ |
2011 | गौतम गंभीर (के के आर ) | 14.9 करोड़ |
2012 | रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स ) | 12.8 करोड़ |
2013 | ग्लेन मैक्सवेल (मुंबई इंडियंस) | 6.3 करोड़ |
2014 | युवराज सिंह (रॉयल चेलेंजर बंगलूरू) | 14 करोड़ |
2015 | युवराज सिंह (डेल्ही डेयरडेविल्स) | 16 करोड़ |
2016 | शेन वॉटसन (रॉयल चेलेंजर बंगलूरू) | 9.5 करोड़ |
2017 | बेन स्टोक्स (आर पी एस) | 14.5 करोड़ |
2018 | बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स) | 12.5 करोड़ |
2019 | जयदेव उनादकट ( राजस्थान रॉयल्स), वरुण चक्रवर्ती (किंग्स एलेवन पंजाब) | 8.4 करोड़ |
2020 | पैट कमिंस (केकेआर) | 15.5 करोड़ |
2021 | क्रिस मॉरिस (राजस्थान रॉयल्स ) | 16.25 करोड़ |